मोदी जन्मदिन पर श्रावस्ती में सेवा संकल्प कार्यक्रम, दिव्यांगों को उपकरण वितरित
श्रावस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के प्रभारी व कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे।
श्रावस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के प्रभारी व कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया और मंत्री ने सेवा संकल्प कार्यक्रम में शिरकत की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री दारा सिंह चौहान जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद वे अस्पताल के एनआरसी भवन में गए और नवजात शिशु के साथ मां को फल की टोकरी भेंट की। मंत्री ने नवजात के माता और परिजनों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।
कलेक्ट्रेट में मंत्री ने दिव्यांग जनों को दिव्यांग सहायक उपकरण वितरित किए। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिकों को भी टूलकिट मंत्री के द्वारा वितरित की गई।
भाजपा युवा मोर्चा संगठन की ओर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। ब्लड बैंक में केक काटकर प्रभारी मंत्री के साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
विधायक रामफेरन पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, बीजेपी जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा के साथ भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर भारी संख्या में बीजेपी के नेता कार्यकर्ता के साथ ही डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रावस्ती में सेवा संकल्प कार्यक्रम में क्या-क्या किया गया?
मंत्री दारा सिंह चौहान ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, नवजात शिशु और माता को फल की टोकरी भेंट की, दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण दिए, और श्रमिकों को टूलकिट वितरित किए।
इस कार्यक्रम का आयोजन किस मौके पर किया गया?
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था।
ब्लड बैंक में क्या गतिविधि की गई?
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में भारी संख्या में रक्तदान किया और ब्लड बैंक में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
विश्वकर्मा जयंती पर क्या गतिविधि हुई?
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मंत्री दारा सिंह चौहान ने श्रमिकों को टूलकिट वितरित किए।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।