मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics General रायबरेली

रायबरेली में मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, 21 किलो केक काटा

रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
रायबरेली में मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, 21 किलो केक काटा
Image credit: News Darpan Team

रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।

इस मौके पर 21 किलो का केक काटा गया और प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की गई। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम रायबरेली के लालगंज कस्बे समेत ग्रामीण इलाकों में भी बड़े धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।

देर शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल सेवा समर्पण और संकल्प के जन-जन के सेवक भारत के गौरव श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन और राजनीतिक जीवन की सिल्वर जुबली पर शुभकामनाओं का संदेश जारी किया गया है।

इस मौके पर भाजपा नेता जेपी सिंह, आल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला, देवेश अग्निहोत्री, शिवम गुप्ता, कैलाश वाजपेई, मनोज अवस्थी, जी प्रकाश शुक्ला, अनूप बाजपेई, विजय सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, याकूब, देवेंद्र अवस्थी खान, अशोक शुक्ला और उमेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।