मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime Press note मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, हिंदू महासभा ने मांगी सख्त कार्रवाई

जनपद मुजफ्फरनगर के छपार इलाके में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा में गुस्सा है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, हिंदू महासभा ने मांगी सख्त कार्रवाई
Image credit: News Darpan Team

जनपद मुजफ्फरनगर के छपार इलाके में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा में गुस्सा है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हिंदू महासभा कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें इस घटना की निंदा की गई। बैठक में योगेंद्र वर्मा ने पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म जैसी घटना गंभीर और चिंताजनक है तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। योगेंद्र वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर की मांग भी रखी।

उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो अखिल भारत हिंदू महासभा अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर बड़े प्रदर्शन की रणनीति बनाएगी। हिंदू महासभा ने प्रशासन से पीड़िता को न्याय दिलाने और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।