News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Accident General बुलंदशहर

बुलंदशहर में जहरीले कीड़े के काटने से 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति की कथित तौर पर जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र जय सिंह के रूप में हुई है।

बुलंदशहर में जहरीले कीड़े के काटने से 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Image credit: News Darpan Team

बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति की कथित तौर पर जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र जय सिंह के रूप में हुई है।

ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऋषिपाल रोजाना की तरह शनिवार शाम अपने घेर पर गया था और वहां तख्त पर सो गया। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसके कान में काट लिया।

देर शाम जब ऋषिपाल घेर से घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को बताया कि उसके कान में किसी कीड़े ने काट लिया है। परिजनों के अनुसार, खाना खाने के बाद वह रात में घर पर ही सो गया।

रविवार सुबह परिजनों ने ऋषिपाल को बेहोशी की हालत में देखा। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए बुलंदशहर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव को आहार थाना क्षेत्र के गांव मोहरसा में बाहगीरों के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन वहां भी कोई सफलता नहीं मिली। निराश होकर परिजन शव को वापस गांव ले आए और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही अगौता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बुलंदशहर में किस व्यक्ति की मौत हुई?

बुलंदशहर के गांव गढ़िया में 54 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र जय सिंह की शनिवार को जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई।

ऋषिपाल को कीड़ा कहां काटा था?

ऋषिपाल को शनिवार शाम जहरीले कीड़े ने उसके कान में काट लिया था जब वह अपने घेर पर तख्त पर सो रहा था।

ऋषिपाल की मौत कब पता चली?

रविवार सुबह परिजनों ने ऋषिपाल को बेहोशी की हालत में देखा। उसे बुलंदशहर के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन पोस्टमार्टम से पहले शव को कहां ले गए?

परिजन शव को आहार थाना क्षेत्र के गांव मोहरसा में बाहगीरों के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन वहां कोई सफलता नहीं मिली।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।