मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
ग्वालियर में 1500 पेटी शराब से भरा ट्रक थाने की दीवार तोड़ घुसामध्यप्रदेश में आउटसोर्स पद खत्म करने की तैयारी, चार लाख पर संकटवसुंधरा चौकी धमाके की जिम्मेदारी का दावा, ऑडियो एआई से तैयारहापुड़ में फायरिंग और दबंगई के आरोप में 4 गिरफ्तार, मॉडिफाइड थार सीजहाथरस में आरोप, विवाद सुलझाने पहुंचे मुनीष से मारपीट, गंभीर घायलहाथरस में एफआईआर को लेकर दो पक्ष भिड़े, भाई-बहन घायलकिशनगंज ओवरब्रिज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पवसूली के आरोप में भोपाल अखबार दफ्तर पर छापा, महिला समेत 5 हिरासत में
Accident Breaking news इंदौर

इंदौर गर्ल्स हॉस्टल की रूफटॉप पर भीषण आग, सभी छात्राएं सुरक्षित

इंदौर के गर्ल्स हॉस्टल की छत पर भीषण आग इंदौर में भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भंवरकुआ मैन रोड चौराहे के पास बने विशालाक्षी नामक गर्ल्स हॉस्टल की रूफटॉप पर देर रात अचानक भीषण आग लग गई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
इंदौर गर्ल्स हॉस्टल की रूफटॉप पर भीषण आग, सभी छात्राएं सुरक्षित
Image credit: News Darpan Team

इंदौर में भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भंवरकुआ मैन रोड चौराहे के पास बने विशालाक्षी नामक गर्ल्स हॉस्टल की रूफटॉप पर देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

आग लगते ही हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। समय रहते लोगों की मदद और हॉस्टल के स्टाफ ने सभी छात्राओं को बाहर निकाल लिया। इसके बाद गर्ल्स हॉस्टल को खाली करवाया गया।

सूत्रों की मानें तो इस हॉस्टल में कई छात्राएं रहती हैं। आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की और आग को नियंत्रित किया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जानमाल के नुकसान की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर तुरंत काबू पाया जा सका।

दमकल कर्मी अब इस पूरे हादसे की जांच में जुटे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह हॉस्टल एक बहुमंजिला इमारत में बना है, जहां छात्रों के लिए कई कमरे हैं।

इंदौर के इस इलाके में एक नहीं, बल्कि सैकड़ों की ताद में बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल संचालित हो रहे हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी घटना की स्थिति में आग को रोकने और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हॉस्टल संचालकों की ओर से क्या इंतजाम किए गए हैं।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

  2. 2

    शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला

  3. 3

    श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल

  4. 4

    बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

  5. 5

    शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।