News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
Religious General बुलंदशहर

जहांगीराबाद में हजारों लोगों ने निकाला बाहरे-ए-वफात का शांतिपूर्ण जुलूस

जहांगीराबाद में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाहरे-ए-वफात का जुलूस निकाला जो पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

जहांगीराबाद में हजारों लोगों ने निकाला बाहरे-ए-वफात का शांतिपूर्ण जुलूस
Image credit: News Darpan Team

जहांगीराबाद में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाहरे-ए-वफात का जुलूस निकाला जो पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अंजुमन बाहरे मदीना के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस की शुरुआत मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित अंसारी रोड से ब्लॉक प्रमुख पति मनोज प्रधान ने फीता काटकर की। मुख्य अतिथि का जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। घोड़ों पर सवार लोग खासतौर पर आकर्षण का केंद्र बने रहे। जगह-जगह डीजे की धुन पर नात और धार्मिक नारे गूंजते रहे। लोग नबी की शान में "नबी का दामन नहीं छोड़ेंगे" और "गुलाम हैं, गुलाम हैं, हुजूर के गुलाम हैं" जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। शहर इमाम डा. सैयद कलीमुर्रहमान बुखारी ने बताया कि आज के ही दिन अल्लाह के रसूल हजरत मोहम्मद साहब की आमद और वफात हुई थी। उन्होंने सभी से अपील की कि नबी के बताए रास्तों पर चलें और उनकी सुन्नतों पर अमल करें।

जुलूस की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सीओ भरत सिंह सोनकर, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र लाठोर और ककोड थाना प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ पूरे रास्ते मौजूद रहे और शरारती तत्वों पर नजर रखी। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लगातार निगरानी की।

इस मौके पर विधायक संजय शर्मा भी जुलूस में शामिल हुए जिनका शहर इमाम ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व विधायक होशियार सिंह, सैयद गौहर अली, सभासद मोहम्मद सुल्तान अंसारी, सपा नेता योगेश प्रधान, साबिर अली, नाजिम चौधरी, परवेज आलम समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी का आभार जताया और नगरवासियों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जहांगीराबाद में बाहरे-ए-वफात का जुलूस क्या है?

यह जुलूस हजरत मोहम्मद साहब की आमद और वफात की याद में निकाला जाता है। शहर इमाम के अनुसार, आज के ही दिन अल्लाह के रसूल की आमद और वफात हुई थी।

इस जुलूस में कितने लोगों ने हिस्सा लिया?

जहांगीराबाद में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस जुलूस में हिस्सा लिया। लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और धार्मिक नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

जुलूस की सुरक्षा का प्रबंध कैसे किया गया?

पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सीओ, कोतवाली प्रभारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पूरे रास्ते मौजूद रहे और लगातार निगरानी की।

इस आयोजन में कौन-कौन से प्रभावशाली लोग मौजूद थे?

विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक होशियार सिंह, सभासद मोहम्मद सुल्तान अंसारी और सपा नेता योगेश प्रधान समेत कई अन्य लोग जुलूस में शामिल हुए।

#death anniversary#muslim community#peace#procession#जहांगीराबाद#धार्मिक आयोजन

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।