करनी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दरबार की हत्या, साथी भी मारे गए
उज्जैन के चिमनगंज थाना इलाके में बीती रात एक खूनी हमले में करनी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दरबार और उनके साथी जीतू ठाकुर की मौत हो गई।
उज्जैन के चिमनगंज थाना इलाके में बीती रात एक खूनी हमले में करनी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दरबार और उनके साथी जीतू ठाकुर की मौत हो गई। पुराने झगड़े को सुलझाने के लिए एक ढाबे पर बुलाई गई पार्टी के दौरान फिर से विवाद भड़क गया और करीब 12 से 15 लोगों ने मिलकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पवासा इलाके के रहने वाले राहुल दरबार और जीतू ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ पुराने विवाद को खत्म करने की कोशिश में एक ढाबे पर जमा हुए थे। लेकिन किसी बात को लेकर फिर से तकरार शुरू हो गई। आरोप है कि शक्ति सिंह ने सोनू बंजारा और अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। हमले में राहुल और जीतू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरवन सहित एक और व्यक्ति घायल हो गया।
वारदात की खबर मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक जीतू ठाकुर के भाई भूरू ठाकुर ने अपनी शिकायत में सोनू बंजारा, शक्ति सिंह अटल, अर्पित अटल, अनिल बंजारा, गोलू सिकरवार और राकेश बामणिया समेत कई लोगों का नाम लिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपियों की भूमिका और उनकी असल संलिप्तता की पुष्टि अभी बाकी है। पूरे इलाके में इस घटना ने सनसनी फैला दी है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।