दिव्या पाहुजा हत्याकांड के आरोपी पर साइबर हैकिंग और ब्लैकमेलिंग का मामला
ग्रेटर नोएडा में गुरुग्राम दिव्या पाहुजा हत्याकांड के आरोपी अभिजीत सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।
ग्रेटर नोएडा में गुरुग्राम दिव्या पाहुजा हत्याकांड के आरोपी अभिजीत सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पत्रकार सलोनी सिंह उर्फ बबली ने अभिजीत पर साइबर हैकिंग और डिजिटल ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित सलोनी सिंह ने दावा किया है कि अभिजीत सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। सलोनी के मुताबिक, अभिजीत ने गाना सुनने के बहाने उनका मोबाइल फोन ले लिया था।
पीड़िता का आरोप है कि अभिजीत ने QR कोड स्कैन करके उनके डिजिटल अकाउंट्स को हैक कर लिया। सलोनी ने यह भी दावा किया है कि उनके जीमेल, सोशल मीडिया अकाउंट्स और निजी डेटा को हैक किया गया।
इस मामले में थाना बिसरख पुलिस ने सलोनी सिंह की शिकायत पर अभिजीत सिंह और शिखा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।