जेएमएस ग्रुप को एनसीसी की 160 सीटें, हापुड़ में देशभक्ति का नया केंद्र
जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ को एनसीसी की 160 सीटें मिलीं, पश्चिमांचल में देशभक्ति का नया केंद्र बना संस्थान हापुड़ के जाने-माने शिक्षण संस्थान जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को राष्ट्रीय
हापुड़ के जाने-माने शिक्षण संस्थान जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी एनसीसी की 160 सीटों का बड़ा आवंटन मिला है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही संस्थान ने एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद जेएमएस ग्रुप न सिर्फ हापुड़ बल्कि पूरे पश्चिमांचल इलाके में गौरव, अनुशासन और देशभक्ति का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। हापुड़ जनपद की 38 एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विजयंत शारदा और मेजर संजय धामा खुद संस्थान में आए और जेएमएस ग्रुप को 160 सीटें आवंटित करने की जानकारी दी।
इस खबर से संस्थान के परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कर्नल विजयंत शारदा ने कहा कि यह मौका युवाओं को सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, चरित्र निर्माण और निस्वार्थ राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट प्रशिक्षण देगा। उन्होंने बताया कि एनसीसी ट्रेनिंग के जरिए छात्रों को न सिर्फ एक मजबूत नागरिक बनने की प्रेरणा मिलेगी, बल्कि वे आने वाले वक्त में देश की रक्षा सीमाओं और प्रशासनिक सेवाओं में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकेंगे।
संस्थान के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल, वाइस चेयरमेन डॉ हिमांशु सिंघल, सचिव डॉ रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आयुष सिंघल और संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम ने इस उपलब्धि को पूरे जेएमएस परिवार के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल करार दिया है।
प्रबंध तंत्र का कहना है कि यह सौगात छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास और करियर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। भारतीय सशस्त्र बलों यानी सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों की भर्तियों में भी एनसीसी कैडेट्स को खास छूट और प्राथमिकता मिलती है। ऐसे में जेएमएस के छात्रों के लिए रक्षा क्षेत्र और सरकारी नौकरियों में करियर बनाने के नए और सुनहरे दरवाजे खुलेंगे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।