मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National General उत्तराखंड

हरक सिंह रावत-जैनी पितृत्व विवाद में डीएनए टेस्ट की मांग उठी

हरक सिंह रावत और जैनी के पितृत्व विवाद में डीएनए जांच की मांग उत्तराखंड में हरक सिंह रावत और जैनी से जुड़े पितृत्व विवाद को सुलझाने के लिए डीएनए टैस्ट की मांग उठ रही है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
हरक सिंह रावत-जैनी पितृत्व विवाद में डीएनए टेस्ट की मांग उठी
Image credit: News Darpan Team

उत्तराखंड में हरक सिंह रावत और जैनी से जुड़े पितृत्व विवाद को सुलझाने के लिए डीएनए टैस्ट की मांग उठ रही है। इस मामले में दोनों पक्ष खुद को सही बता रहे हैं। जैनी का कहना है कि उनका बेटा हरक सिंह रावत की संतान है। वहीं, हरक सिंह रावत का कहना है, “मैं जैनी से कभी मिला ही नही।”

ऐसी स्थिति में डीएनए टैस्ट से यह पता चल सकता है कि इस विवाद में कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। हरक सिंह रावत का कहना है कि वह जैनी से कभी मिले ही नहीं और उनका जैनी से कोई संबंध या संपर्क नहीं रहा। उनके इस दावे के बाद जैनी के बेटे के पितृत्व को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।

उत्तराखंड की राजनीति में इस समय हरक सिंह रावत और जैनी को लेकर पूरे राज्य में अफवाहों का बाजार गर्म है। यह मामला आम चर्चा का विषय भी बना हुआ है। चर्चा इस बात को लेकर है कि जैनी को 23 वर्ष बाद यह बात क्यों याद आई कि उन्हें देहरादून जाकर हरक सिंह रावत से अपने बेटे को अपना नाम देने की बात करनी चाहिए।

हालांकि, जैनी ने देहरादून जाकर हरक सिंह रावत से कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने सीधे प्रेस के सामने जाकर इस पूरे प्रकरण को जनता के बीच पहुंचाया। जैनी का कहना है, “मेरे बेटे का पिता हरक सिंह रावत है मुझको अपने बेटे के पिता का नाम चाहिए।”

दूसरी ओर, हरक सिंह रावत अपने दावे पर कायम हैं। वह मताधारी देवी की सौगंध खा रहे हैं और अपने माता-पिता की सौगंध खा रहे हैं। उनका कहना है कि जैनी से उनका कभी कोई संबंध या संपर्क ही नहीं हुआ। ऐसे में, उनके मुताबिक, बालक होने का तो प्रश्न ही पैदा नहीं होता।

अब इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए उत्तराखंड पुलिस को न्यायालय से जैनी के पुत्र और हरक सिंह रावत के डीएनए टेस्ट की अनुमति प्राप्त करनी होगी। इसके बाद हरक सिंह रावत और जैनी के बेटे का डीएनए टेस्ट कराया जा सकेगा। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट ही बता सकेगी कि क्या वाकई हरक सिंह रावत जैनी के बेटे के पिता हैं या जैनी झूठ बोल रही हैं।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।