गोंडा जिले से है।
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की एक शातिर पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गई।
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की एक शातिर पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक पशु तस्करी के कई मुकदमों में वांछित चल रहे बदमाश कवी उल्लाह को घेराबंदी के बाद पकड़ा गया। मुठभेड़ के दौरान गोली उसके दाएं पैर में लगी, जिसके बाद वह घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि देर शाम जब कवी उल्लाह की घेराबंदी की गई, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसी जवाबी फायरिंग में कवी उल्लाह के दाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।
कवी उल्लाह के साथ उसके दो अन्य साथी समी और सुहेल को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई कटरा क्षेत्र में पशु तस्करी की शिकायत मिलने के बाद की गई। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर गोवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज किया था।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 4 टीमें गठित की थीं। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर पुलिस टीमें इलाके में भ्रमण कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में पशु तस्कर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्धों की घेराबंदी की।
पुलिस के अनुसार घेराबंदी होते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कवी उल्लाह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बाइक की डिग्गी से प्रतिबंधित मांस और अवैध चाकू भी मिला है।
पुलिस ने बताया कि कवी उल्लाह के खिलाफ गोंडा जनपद के कटरा बाजार और कर्नलगंज कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश को अरेस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि उसे जेल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।