इंदौर में आबकारी विभाग ने 792 लीटर अवैध शराब बरामद की
मुखबिर की सूचना पर इंदौर के आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद मकान से करीब 792 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर इंदौर के आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद मकान से करीब 792 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री, ढुलाई और भंडारण के खिलाफ खास अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देश पर 10 सितम्बर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम बसंदरा वृत्त सांवेर में एक मकान की तलाशी ली।
कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 792 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बरामद शराब मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए रखी गई थी।
यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र जोशी, श्री पवन टीकेकर और श्रीमती निधि शर्मा के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती जया मुजाल्दे और श्री जयेश वास्केल तथा आबकारी अमले द्वारा की गई।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।