मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National Breaking news पंजाब

चंदौसी में अवैध स्कूल पकड़ा गया, बीएसए ने तुरंत बंद करने का आदेश दिया

चंदौसी में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने पंजाबी कॉलोनी स्थित एएम वर्ल्ड किड्स स्कूल पर छापा मारकर इसे अवैध तरीके से चलाए जाने का मामला पकड़ा है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
चंदौसी में अवैध स्कूल पकड़ा गया, बीएसए ने तुरंत बंद करने का आदेश दिया
Image credit: News Darpan Team

चंदौसी में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने पंजाबी कॉलोनी स्थित एएम वर्ल्ड किड्स स्कूल पर छापा मारकर इसे अवैध तरीके से चलाए जाने का मामला पकड़ा है। बीएसए ने निरीक्षण के दौरान स्कूल को तुरंत बंद करने का आदेश दिया और संचालक के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की बात कही है।

योगी सरकार नोनिहालों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अवैध रूप से चलाए जा रहे स्कूल-कॉलेजों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, लेकिन शिक्षा माफिया बच्चों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे।

शुक्रवार को बीएसए के निरीक्षण में यह मामला सामने आया। स्कूल के पास किसी भी तरह के अभिलेख नहीं मिले। स्कूल संचालक फायर विभाग की एनओसी के बिना ही पुरानी बिल्डिंग में स्कूल चला रहा था, जो बच्चों की जान के लिए खतरा है।

बीएसए ने स्कूल संचालक को नोटिस देने और स्कूल को बंद कराने के साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह रिपोर्ट रजत मल्होत्रा ने दी है।

#chandausi#education#अवैध स्कूल#बीएसए कार्रवाई

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।