News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
National Breaking news उज्जैन

उज्जैन के ढांचाभवन में बदमाशों का आतंक, एक रात में मारपीट और फायरिंग

उज्जैन के चिमनगंज थाना इलाके में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का खौफ बरकरार है। ढांचा भवन इलाके में मारपीट, रंगदारी वसूली और फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

उज्जैन के ढांचाभवन में बदमाशों का आतंक, एक रात में मारपीट और फायरिंग
Image credit: News Darpan Team

उज्जैन के चिमनगंज थाना इलाके में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का खौफ बरकरार है। ढांचा भवन इलाके में मारपीट, रंगदारी वसूली और फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढांचाभवन स्थित सरस्वती नगर की गली नंबर 3 में बेखौफ बदमाशों के बुलंद हौसलों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गली से बाहर रहने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश रवि डाबी ने अपने साथी सावन लोहार के साथ मिलकर एक ही रात में ताबड़तोड़ दो वारदातों को अंजाम दिया और पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

इस पूरी खौफनाक वारदात का दो हिस्सों में रात 10 बजे और 2 बजे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में बदमाशों की हरकतें साफ दिख रही हैं।

पहली घटना रात 10:45 बजे हुई। इस घटना में बाइक सवार बदमाशों ने गली नंबर 3 में रहने वाले निहाल सिंह कुशवाह के घर में घुसकर जमकर मारपीट की और गाली-गलौज किया। बदमाशों ने निहाल सिंह से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जाते-जाते पीछे बैठे बदमाश ने खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी।

इसके बाद रात करीब 2:00 बजे दूसरा घटनाक्रम हुआ। निहाल सिंह के आमने-सामने ही रहने वाले दूसरे फरियादी हितेश यादव जैसे ही अपनी फोर व्हीलर पार्क कर घर में दाखिल हो रहे थे, तभी वही बदमाश पिस्तौल लेकर आ धमका और उन पर तान दी।

हितेश ने तुरंत घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश ने दो फायर किए और मौके से भाग निकला।

वारदात के दौरान बदमाशों ने चुनौती देते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज जिसे दिखाना है दिखा दो, हमें कोई डर नहीं। बदमाशों का यह रवैया पुलिस और स्थानीय प्रशासन के लिए सवाल खड़े करता है।

घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उज्जैन के ढांचाभवन में क्या हुआ?

उज्जैन के चिमनगंज थाना इलाके के सरस्वती नगर में एक रात में दो वारदातें हुईं। पहली घटना रात 10:45 बजे हुई जिसमें बदमाशों ने निहाल सिंह कुशवाह को मारपीट की और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दूसरी घटना रात 2 बजे हुई जिसमें बदमाशों ने हितेश यादव पर पिस्तौल तानी और दो फायर किए।

इस वारदात में कौन आरोपी हैं?

हिस्ट्रीशीटर बदमाश रवि डाबी और उसका साथी सावन लोहार इस घटना के आरोपी हैं। दोनों ने मिलकर एक ही रात में ये दोनों वारदातें अंजाम दीं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

चिमनगंज थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही पीड़ितों के बयान दर्ज किए और FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

क्या इस वारदात का CCTV फुटेज मिला है?

हां, दोनों घटनाओं का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में बदमाशों की हरकतें साफ दिख रही हैं। इसमें रात 10 बजे की पहली घटना और 2 बजे की दूसरी घटना का रिकॉर्ड है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।