रायबरेली में पोते ने फावड़े से दादा की हत्या की
रायबरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पोते ने अपने दादा पर फावड़े से हमला करके उनकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
रायबरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पोते ने अपने दादा पर फावड़े से हमला करके उनकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना घुरवारा थाना क्षेत्र के पूरे भवानी रामपुर गहिर खेत गांव की है। गांव निवासी परमेश्वर यादव की हत्या की गई है। उनके पोते सरवन यादव पर यह आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि रात में सोते समय इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के मुताबिक रात के वक्त परमेश्वर घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। उसी दौरान पोते सरवन यादव ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। परमेश्वर की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे।
परिजनों ने लहूलुहान हालत में परमेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एम्स रायबरेली में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी सरवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल उससे घटना के कारणों की पूछताछ कर रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।