गोंडा के 17 साल के लक्ष्य को भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी मिली
यूपी के गोंडा जिले के 17 साल के लक्ष्य राय चंदानी को गुरुवार को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है।
यूपी के गोंडा जिले के 17 साल के लक्ष्य राय चंदानी को गुरुवार को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे गोंडा जिले का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। लक्ष्य भाजपा नेता राजेश राय चंदानी के बेटे हैं और अब उनकी कप्तानी में अंडर-19 टीम के सभी खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।
इससे पहले लक्ष्य अंडर-19 टीम के उप कप्तान थे। श्रीलंका में हुए अंडर-19 क्रिकेट मैच के दौरान उन्होंने दोहरा शतक जड़कर अपनी धाकड़ बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था और पूरे गोंडा जिले को गौरवान्वित किया था। जब वह घर लौटे थे तो परिवार के लोगों ने उनका धूमधाम से स्वागत किया था। अब एक बार फिर उन्होंने बड़ी कामयाबी हासिल करके सबको खुशी दी है।
लक्ष्य का बचपन से ही सपना था कि वह क्रिकेट के जरिए अपने माता-पिता और अपने जिले का नाम रोशन करें। महज 8 साल की उम्र में वह उत्तराखंड चले गए थे और वहां एक क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस शुरू की। उत्तराखंड क्रिकेट अकादमी में उन्होंने कड़ी मेहनत की और उनके कोच अभिषेक कुमार ने भी हर कदम पर उनका साथ दिया।
लक्ष्य राय चंदानी के कप्तान बनने की खबर सुनकर गोंडा जिले के सभी जनप्रतिनिधि खुशी से झूम उठे हैं। सोशल मीडिया पर लक्ष्य और उनके पिता राजेश राय चंदानी को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। यह गोंडा के युवाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा मौका है कि मेहनत और लगन से कोई भी अपने सपने पूरे कर सकता है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।