गोंडा में 17 नवंबर से श्री राम कथा, धीरेंद्र शास्त्री होंगे शामिल
गोंडा में श्री राम कथा और सीएम योगी के दौरे की तैयारियां गोंडा जिले के जयप्रभा में 17 नवंबर से 25 नवंबर तक होने वाली श्री राम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
गोंडा में श्री राम कथा और सीएम योगी के दौरे की तैयारियां
गोंडा जिले के जयप्रभा में 17 नवंबर से 25 नवंबर तक होने वाली श्री राम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कथा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 नवंबर को शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
श्री राम कथा के लिए ढाई लाख लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। देश-विदेश से आने वाले संतों के रहने के लिए अलग-अलग कॉटेज भी तैयार किए जा रहे हैं। कथा में सभी अखाड़ों के संत, सभी महामंडलेश्वर और देश-विदेश से आने वाले संतों के शामिल होने की बात कही गई है।
17 नवंबर को शामिल होंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
17 नवंबर को दोपहर 12 बजे के करीब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, योग गुरु बाबा रामदेव के साथ श्रीश्यामा श्याम जू ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्री राम कथा में शामिल होंगे। यहां वह पूज्य राजन जी महाराज की कथा का साधु-संतों के साथ उद्घाटन करेंगे।
यह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले गोंडा का सबसे पहला दौरा होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोंडा की श्री राम कथा से सनातन को लेकर एक बड़ी हुंकार भर सकते हैं।
सीएम योगी के दौरे की भी तैयारी
इसके साथ ही 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ का भी गोंडा दौरा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भी प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
एडीएम प्रमोद झा और सीडीओ दयानंद प्रसाद ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
एसपी अभिषेक झा ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संतों के रुकने की जगह, भंडारा स्थल और हेलीपैड का भी जायजा लिया। एसपी ने सभी तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। कई थानों की फोर्स तैनात रहेगी। प्रशासन और पुलिस विभाग कार्यक्रम स्थल से जुड़े सभी इंतजामों को समय पर पूरा करने में जुटे हैं।
कथा आयोजक महंत आलोक दास ने कहा, “17 को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, योग गुरु बाबा रामदेव और 20 नवंबर को सीएम योगी आएंगे। इसके साथ ही साथ पूरे देश के संत भी आएंगे।”
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।