News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Uttar Pradesh General गाज़ियाबाद

गाजियाबाद: थाना विजयनगर के पुनर्विकसित भवन का फीता काटकर उद्घाटन

गाजियाबाद में विजयनगर थाने के पुनर्विकसित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। शहर के इस थाने को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

गाजियाबाद: थाना विजयनगर के पुनर्विकसित भवन का फीता काटकर उद्घाटन
Image credit: News Darpan Team

गाजियाबाद में विजयनगर थाने के पुनर्विकसित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। शहर के इस थाने को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। कार्यक्रम में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड और नगर निगम मेयर सुनीता दयाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया।

गाजियाबाद में विजयनगर थाने के पुनर्विकसित भवन का फीता काटकर उद्घाटन

पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड के नेतृत्व में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट थानों को आधुनिक, जन-सुविधा युक्त और हाई-टेक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। विजयनगर थाना भी इसी कड़ी का हिस्सा है। पुनर्विकास के बाद थाने में आने वाले फरियादियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है। इसके साथ स्वच्छ वॉशरूम, शुद्ध पेयजल और एसी सुविधा वाले कार्यालय क्षेत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं।

थाने में महिलाओं के लिए मिशन शक्ति केंद्र जैसी व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा साइबर सेल और अन्य आधुनिक सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। मकसद यह बताया गया कि नागरिक जब थाने आएं तो उन्हें सम्मानजनक और सुविधाजनक अनुभव मिले।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड ने कहा कि थानों का आधुनिकीकरण सिर्फ भवन निर्माण तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जनोन्मुखी पुलिसिंग को मजबूत करना, शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना और जनता का विश्वास बढ़ाना है।

जे. रविन्दर गौड ने थाना कर्मियों को निर्देश दिए कि हर फरियादी के साथ मृदुल, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। उन्होंने नियमित जनसुनवाई, त्वरित एफआईआर दर्ज करने और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

इस पुनर्विकास कार्य में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, एसीपी उपासना पाण्डेय और विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

नगर निगम मेयर सुनीता दयाल ने भी इस विकास कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस-नागरिक सहयोग से कानून-व्यवस्था और जनसुविधा, दोनों बेहतर होती हैं।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पिछले एक-डेढ़ साल में कई थानों का जीर्णोद्धार और नवनिर्माण किया जा चुका है। इनमें कविनगर, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन आदि थाने शामिल हैं। ट्रांस-हिंडन क्षेत्र के थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने पर विशेष फोकस रहा है। विजयनगर थाने का यह पुनर्विकसित भवन भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाजियाबाद में किस थाने के नए भवन का उद्घाटन हुआ है?

गाजियाबाद में विजयनगर थाने के पुनर्विकसित भवन का उद्घाटन हुआ है।

विजयनगर थाने के नए भवन का उद्घाटन किसने किया?

इस नए भवन का उद्घाटन पुलिस कमिशनर जे. रविन्दर गौड और नगर निगम मेयर सुनीता दयाल ने स्युंक्त रूप से किया।

पुनर्विकसित विजयनगर थाने में क्या-क्या नए अपडेट और सुविधाएं दी गई हैं?

थाने में फरियादियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, स्वच्छ वॉशरूम, शुद्ध पेयजल, एसी सुविधा वाले कार्यालय, महिलाओं के लिए मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल जैसी सुविधाएं बनाई गई हैं।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।