मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime Breaking news प्रतापगढ़

मजदूरी के पैसों को लेकर झगड़े में युवक की मौत, चार गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना इलाके के जहानाबाद गांव में मजदूरी के पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
मजदूरी के पैसों को लेकर झगड़े में युवक की मौत, चार गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना इलाके के जहानाबाद गांव में मजदूरी के पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी अभियुक्ता भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को जहानाबाद गांव में मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में थाना हथिगवां पर धारा 105/3(5)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हथिगवां सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 8 सितंबर को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी जहानाबाद फ्लाईओवर के नीचे श्रीनगर मोड़ के पास से की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू उर्फ राजकुमार गौतम (40), हेमन्त गौतम (19), सुनीता (38) और एक बाल अपचारी अभियुक्ता के रूप में हुई है। सभी ग्राम जहानाबाद, थाना हथिगवां, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद विवाद और मारपीट हुई, जिसमें चोट लगने से संबंधित व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईवे की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से घटना में इस्तेमाल की गई लकड़ी की एक फट्टी भी बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह, कांस्टेबल आशीष तिवारी, महिला कांस्टेबल पूजा और चालक कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह शामिल रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।