श्रावस्ती: दलित बुजुर्ग की मौत मामले में थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव में दलित बुजुर्ग कमलेश की मौत के मामले में पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की है।
श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव में दलित बुजुर्ग कमलेश की मौत के मामले में पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की है। जमीनी विवाद में हिरासत में लिए जाने के दौरान कमलेश की मौत के बाद SP राहुल भाटी ने थानाध्यक्ष आशीष कुमार, दरोगा इन्द्रदेव पटेल और सिपाही परविन्दर कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
गिलौला थाने में भी बदलाव किया गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को गिलौला थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इससे पहले DM अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर एक कानूनगो और एक लेखपाल को निलंबित किया जा चुका है।
मृतक के भाई केशराम की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच एडीएम को सौंपी गई है। ASP चन्द्रकेश सिंह के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
पूरे मामले की शुरुआत मंगलवार को देर शाम गिलौला के सिसवारा गांव में हुई थी। पैमाइश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद की सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची थी।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस कमलेश को जबरन हिरासत में लेकर थाने ले जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की प्रताड़ना और बदसलूकी से उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि विपक्षी दबंगों के इशारे पर पुलिस और राजस्व कर्मियों ने एकतरफा कार्रवाई की। परिवार का आरोप है कि इसी कार्रवाई की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। मामले में अब पुलिसकर्मियों पर लाइन हाजिर की कार्रवाई, राजस्व कर्मियों के निलंबन, 7 लोगों पर FIR और एडीएम जांच जैसे कदम उठाए गए हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।