बीकानेरवाला के डोसे में मिला कीड़ा, मैनेजर ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में राजेंद्र नगर स्थित मशहूर रेस्टोरेंट चेन बीकानेरवाला की एक ब्रांच से ऑर्डर किए गए खाने में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है।
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में राजेंद्र नगर स्थित मशहूर रेस्टोरेंट चेन बीकानेरवाला की एक ब्रांच से ऑर्डर किए गए खाने में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक राहुल तंवर ने आरोप लगाया है कि उन्हें परोसे गए डोसे की सांभर में एक बड़ा कीड़ा तैरता हुआ मिला, और जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो रेस्टोरेंट प्रबंधन ने न सिर्फ गलती मानने से इनकार कर दिया बल्कि सबूत मिटाने की कोशिश भी की।
राहुल तंवर का कहना है कि उन्होंने शाम के समय राजेंद्र नगर स्थित बीकानेरवाला की ब्रांच से डोसा और छोले-भटूरे का ऑर्डर दिया था। जैसे ही उन्होंने डोसा खाना शुरू किया, सांभर के अंदर एक काफी बड़ा कीड़ा तैरता हुआ दिखाई दिया।
राहुल ने बताया कि जब उन्होंने तुरंत बीकानेरवाला के मैनेजर को बुलाकर यह दिखाया, तो मैनेजर ने अपनी गलती मानने के बजाय साक्ष्य मिटाने की नीयत से डोसा और सांभर जबरदस्ती उठाकर फेंक दिया। हालांकि, राहुल ने सही समय पर इसके फोटो और वीडियो बना लिए थे।
इस घटना की शिकायत जब राहुल ने बीकानेरवाला के कस्टमर केयर पर ईमेल के जरिए की, तो उन्हें बृजेश जी नाम के व्यक्ति का फोन आया। राहुल का आरोप है कि बृजेश ने स्वास्थ्य के इस गंभीर मुद्दे को हल करने के बजाय उन्हें मिठाई का डिब्बा ऑफर किया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
राहुल ने सवाल उठाया है कि क्या ज्यादा पैसे देकर खाने के बाद भी आम जनता की सेहत के साथ ऐसा खिलवाड़ जायज है। उन्होंने पूछा कि क्या मिठाई का डिब्बा देकर फूड सेफ्टी और हाइजीन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा सकती हैं। उनका कहना है कि साक्ष्य छुपाने की कोशिश करने वाले मैनेजर और लापरवाही बरतने वाले आउटलेट पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।