कानपुर में कांग्रेस ने सीईसी का पुतला फूंका, वोट चोरी का आरोप
कानपुर में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
कानपुर में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के घंटाघर चौराहे पर जुटे और चुनाव आयोग पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे लगाए गए।
कांग्रेस नेता विकास अवस्थी ने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। विकास अवस्थी के मुताबिक, मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।
इस प्रदर्शन में सुनील शुक्ला, विकास अवस्थी, अलोक मिश्रा, अनिल शर्मा (वार्ड 82), धर्मराज सिंह चौहान और प्रशांत कुमार (मनी) मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कानपुर में कांग्रेस ने किस बात को लेकर प्रदर्शन किया?
कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसका पुतला फूंका?
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
कांग्रेस नेता विकास अवस्थी ने चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाया?
विकास अवस्थी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है और वोटर लिस्ट में धांधली करके नाम काटे व जोड़े जा रहे हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप
- 2
शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान
- 3
शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप
- 4
गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग
- 5
हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।