सिटी मजिस्ट्रेट ने इनर व्हील क्लब के धर्मार्थ प्याऊ का किया शुभारंभ
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद जी ने इनर व्हील क्लब के द्वारा निर्मित धर्मार्थ प्याऊ का शुभारंभ किया।
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद जी ने इनर व्हील क्लब के द्वारा निर्मित धर्मार्थ प्याऊ का शुभारंभ किया। यह प्याऊ माल कचेहरी में बनाई गई है, जहां गांव से आने वाली जनता और अधिवक्ताओं के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के 12 पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता और क्लब के सभी सदस्यों को भरपूर आशीर्वाद दिया। मौजूद पूर्व अध्यक्षों ने कहा, “ठंडा जल की व्यवस्था करना बहुत ही पुण्य का कार्य है।”
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता ने बताया कि इस भयंकर गर्मी में माल कचेहरी में गांव से आने वाली जनता एवं सभी अधिवक्ताओं के लिए ठंडे जल यानी वाटर कूलर की धर्मार्थ प्याऊ का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सभी जनता को ठंडा जल उपलब्ध रहेगा। ममता गुप्ता ने यह भी बताया कि इनरव्हील क्लब की टीम ने पूरे मन से धर्मार्थ प्याऊ का निर्माण किया है।
इस मौके पर समाजसेवी बृजेश गुप्ता जी ने चुनरी पहना कर सिटी मजिस्ट्रेट जी का और सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं का स्वागत किया।
शुभ अवसर पर बार एसोसिएशन के सभी पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें राम छबीले शुक्ल, देवन्द्र प्रसाद पाण्डेय, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, मदन गोपाल त्रिपाठी, राम बाजपेयी, कृष्ण कुमार ओझा, मोहन गौड, प्रेम नाथ तिवारी, श्री सतीश सिंह और राम सुहावन शुक्ल शामिल रहे।
कार्यक्रम में समाजसेवी संदीप मित्तल, सत्येंद्र शुक्ल, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अभिषेक द्विवेदी, रमेश, एकता जायसवाल एवं वर्तमान अध्यक्ष राजेश शुक्ल और सुधाकर मिश्र आदि अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।
इनर व्हील क्लब की ओर से अध्यक्ष ममता गुप्ता के साथ डॉ बीना टंडन, डॉ रीना केडिया, संगीता अग्रवाल, ज्योती बंसल, संध्या गोयल, लता वर्मा, मंजुला पाण्डेय, निधी टंडन, संगीता खन्ना, मालती देवी, नीलम गोयल, ममता केडिया, स्वाती कंसल और विभा अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
धर्मार्थ प्याऊ का शुभारंभ किसने किया?
धर्मार्थ प्याऊ का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद जी ने किया।
यह प्याऊ कहां बनाई गई है?
यह प्याऊ माल कचेहरी में बनाई गई है, जहां गांव से आने वाली जनता और अधिवक्ताओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
प्याऊ किस संस्था ने बनवाई है?
यह प्याऊ इनर व्हील क्लब ने बनवाई है। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता ने बताया कि टीम ने पूरे मन से इसका निर्माण कराया है।
कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद रहे?
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के 12 पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी और इनर व्हील क्लब की कई सदस्य मौजूद रहीं।
इस प्याऊ का मकसद क्या है?
इस प्याऊ का मकसद भयंकर गर्मी में माल कचेहरी आने वाली जनता और अधिवक्ताओं को ठंडा पानी उपलब्ध कराना है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।