News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
Accident Breaking news बुलंदशहर

8 साल के बच्चे को डंपर ने कुचला, झोपड़ी पर गिरने से मौत

बुलंदशहर के कोतवाली अनूपशहर इलाके में एक भरे हुए डंपर के पलटने से 8 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

8 साल के बच्चे को डंपर ने कुचला, झोपड़ी पर गिरने से मौत
Image credit: News Darpan Team

बुलंदशहर के कोतवाली अनूपशहर इलाके में एक भरे हुए डंपर के पलटने से 8 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। नेहरूगंज में रह रहे मनीष पुत्र अर्जुन उम्र 8 वर्ष बदरपुर से भरा हुआ डंपर उनकी झोपड़ी पर गिरने से दबकर मर गया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि डंपर चालक को मना करने के बाद भी वह नहीं माना। अनूपशहर में सड़क बनाने का काम चल रहा है और इसी काम में इस्तेमाल के लिए बदरपुर लाया गया था।

क्रेन की मदद से डंपर को उठाया गया और बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक बच्चे के दादा नौरंगी ने भी इस हादसे पर अपनी बात रखी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा कहाँ हुआ?

बुलंदशहर के कोतवाली अनूपशहर इलाके में एक भरे हुए डंपर के पलटने से यह हादसा हुआ। डंपर मनीष नाम के 8 साल के बच्चे की झोपड़ी पर गिरा।

क्या यह दुर्घटना थी या लापरवाही?

परिजनों ने आरोप लगाया है कि डंपर चालक को मना करने के बाद भी उसने नहीं माना। डंपर अनूपशहर में सड़क बनाने का काम करने के लिए बदरपुर से लाया गया था।

बच्चे को कैसे निकाला गया?

क्रेन की मदद से डंपर को उठाया गया और उसके बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने क्या कदम उठाए?

पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।