चंदौसी-संभल मार्ग पर गड्ढों से जनैटा में वाहन चालकों को खतरा
चंदौसी-संभल मार्ग पर ग्राम पंचायत जनैटा के पास सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है।
चंदौसी-संभल मार्ग पर ग्राम पंचायत जनैटा के पास सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। चंदौसी से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर पहुंचते ही वाहन चालकों को सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण झटके लगने शुरू हो जाते हैं।
जनैटा गांव के शुरू होने से लेकर खत्म होने तक हाईवे पर कई गहरे गड्ढे हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा होने से वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है।
सड़क पर पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को यह पता नहीं चल पाता कि आगे सड़क समतल है या गड्ढा है। ऐसे में दोपहिया, ई-रिक्शा, तीन पहिया, चार पहिया और बड़े वाहनों के चालक अंदाज से ही पानी के बीच से वाहन निकालने को मजबूर हैं। कई बार अचानक गड्ढा आने से वाहन बेकाबू हो जाते हैं और छोटे हादसे होने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी जनैटा के इन्हीं गड्ढों को लेकर खबर छपी थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का हल नहीं हुआ है। ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि इलाके के जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की नजर इस भीषण समस्या पर नहीं पड़ रही है।
सबसे ज्यादा खतरा ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को है। पानी से भरे गड्ढे का अंदाजा नहीं होने पर अचानक पहिया उसमें चले जाने से ई-रिक्शा पलटने की आशंका बनी रहती है।
वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढों को नहीं भरा गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन चालकों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से चंदौसी-संभल मार्ग पर जनैटा के बीच बने गड्ढों को जल्द भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चंदौसी-संभल मार्ग पर जनैटा में सड़क की समस्या क्या है?
चंदौसी से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर जनैटा गांव के पास सड़क पर कई गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के पानी से ये गड्ढे भर जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को सड़क समतल है या गड्ढा है, इसका पता नहीं चल पाता।
इन गड्ढों से किन वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा है?
ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा है। पानी से भरे गड्ढे में अचानक पहिया चले जाने से ई-रिक्शा पलट सकता है और हादसा हो सकता है।
वाहन चालकों को कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है?
दोपहिया, ई-रिक्शा, तीन पहिया और बड़े वाहनों के चालकों को अंदाज से पानी के बीच से वाहन निकालना पड़ रहा है। अचानक गड्ढा आने से वाहन बेकाबू हो जाते हैं और छोटे हादसे होने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का क्या दावा है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इन गड्ढों को लेकर खबर छपी थी, लेकिन अब तक समस्या का कोई हल नहीं हुआ है। वे कहते हैं कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की नजर इस समस्या पर नहीं पड़ रही है।
वाहन चालकों और ग्रामीणों की मांग क्या है?
वाहन चालकों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से चंदौसी-संभल मार्ग पर जनैटा के गड्ढों को जल्द भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।