मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
ग्वालियर में 1500 पेटी शराब से भरा ट्रक थाने की दीवार तोड़ घुसामध्यप्रदेश में आउटसोर्स पद खत्म करने की तैयारी, चार लाख पर संकटवसुंधरा चौकी धमाके की जिम्मेदारी का दावा, ऑडियो एआई से तैयारहापुड़ में फायरिंग और दबंगई के आरोप में 4 गिरफ्तार, मॉडिफाइड थार सीजहाथरस में आरोप, विवाद सुलझाने पहुंचे मुनीष से मारपीट, गंभीर घायलहाथरस में एफआईआर को लेकर दो पक्ष भिड़े, भाई-बहन घायलकिशनगंज ओवरब्रिज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पवसूली के आरोप में भोपाल अखबार दफ्तर पर छापा, महिला समेत 5 हिरासत में
Religious Press note इंदौर

ब्रिटिश पार्क फेज-1 में लगातार चौथे साल हुई गोवर्धन पूजा

ब्रिटिश पार्क फेज-1 में श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता के साथ गोवर्धन पूजा इंदौर। ब्रिटिश पार्क फेज-1 में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और पारिवारिक एकता के साथ मनाया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
ब्रिटिश पार्क फेज-1 में लगातार चौथे साल हुई गोवर्धन पूजा
Image credit: News Darpan Team

इंदौर। ब्रिटिश पार्क फेज-1 में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और पारिवारिक एकता के साथ मनाया गया। धार्मिक उत्साह से भरे इस आयोजन में कॉलोनी की महिला, पुरुष, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में रहवासियों ने हिस्सा लिया। सभी ने भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कमलेश यादव परिवार के नेतृत्व में ब्रिटिश पार्क फेज-1 में लगातार चौथे वर्ष गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पिछले चार वर्षों से इस धार्मिक आयोजन की परंपरा लगातार जारी है। आयोजन की जिम्मेदारी कमलेश यादव परिवार निभा रहा है, जबकि कॉलोनी के सभी रहवासी उत्साह और सहयोग के साथ इसमें शामिल होकर आयोजन को सफल बनाते हैं।

पूजा-अर्चना के बाद भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद कॉलोनीवासियों के लिए भोजन और प्रसादी की व्यवस्था की गई। अन्नकूट प्रसादी के वितरण में कॉलोनी के परिवारों ने मिलकर सहभागिता की।

आयोजन के दौरान ब्रिटिश पार्क परिवार एक साथ नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मिलकर गोवर्धन पूजा के पर्व की खुशियां साझा कीं। महिला, पुरुष और परिवारों की सामूहिक मौजूदगी ने धार्मिक आयोजन को पारिवारिक माहौल दिया।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि गोवर्धन पूजा अब केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रही। यह पर्व कॉलोनी में आपसी प्रेम, भाईचारे, पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया है। सभी परिवारों की सामूहिक सहभागिता से चार वर्षों से चली आ रही यह परंपरा लगातार भव्य रूप ले रही है।

आयोजक परिवार की ओर से सभी रहवासियों का आभार व्यक्त किया गया। कहा गया कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति और सहयोग ही इस धार्मिक आयोजन की वास्तविक शोभा है। आयोजक परिवार की ओर से भगवान श्रीकृष्ण एवं गिरिराज महाराज से सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना भी की गई।

आयोजन में कमलेश यादव, नीरज यादव, नितेश यादव, मनीष यादव, मयंक यादव, दर्श यादव, मातुल्य यादव, ओम यादव, पिंकी यादव, रीता यादव, रोशनी यादव, पूनम यादव, गरिशाम यादव एवं डिंपल यादव सहित यादव परिवार के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

जय श्रीकृष्ण! जय गोवर्धन महाराज!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

  2. 2

    शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला

  3. 3

    श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल

  4. 4

    बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

  5. 5

    शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।