घुमारवीं पुल से छलांग लगाने वाली दोनों युवतियों के शव बरामद
घुमारवीं के सीरखड्ड पुल से कूदने वाली दोनों युवतियों के शव बरामद बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं में सीरखड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दोनों युवतियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं में सीरखड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दोनों युवतियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, बचाव दल और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवतियों को ढूंढ निकाला। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
रविवार शाम पुल पर मची अफरा-तफरी
बिलासपुर जिला के घुमारवीं स्थित सिरखड्ड पुल पर रविवार शाम करीब छह बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवतियों के पुल से छलांग लगाने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
पुल के आसपास और खड्ड के नीचे संभावित स्थानों पर तलाश अभियान शुरू किया गया। घटना के बाद पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग भी युवतियों को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए।
तलाश अभियान के दौरान पहले एक युवती का शव बरामद किया गया। इसके बाद दूसरी युवती की तलाश जारी रही। बीती देर रात तक दूसरी युवती को ढूंढने के लिए अभियान चलाया गया। आज सुबह रेस्क्यू अभियान के तहत दूसरी युवती का शव भी बरामद कर लिया गया।
परिजनों ने पहले से शुरू कर दी थी तलाश
युवती के नाना, जो बरमाणा के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी नातिन और उसकी सहेली ने बीते कल उन्हें बताया था कि वे सुंदरनगर जा रही हैं। इसके बाद दोनों युवतियां शाम तक वापस नहीं लौटीं। इस परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी दोनों युवतियों का कोई पता नहीं चल पाया। आज उन्हें जानकारी मिली कि दोनों युवतियां घुमारवीं में हैं। इसके बाद उन्होंने बरमाणा से दो लड़कों को उन्हें घर वापस लाने के लिए भेजा।
युवती के नाना ने बताया कि उनकी नातिन बचपन से उनके पास ही रहती थी और दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। दूसरी युवती प्रवासी परिवार से संबंध रखती थी और बरमाणा में ही रहती थी। वह भी उनकी नातिन के साथ पढ़ती थी।
स्थानीय लोगों ने भी चलाया तलाशी अभियान
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि छठ पूजा के लिए वह अपने कर्मचारियों के साथ सीरखड्ड गया हुआ था। वापस लौटते समय लोगों ने उसे बताया कि दो युवतियों ने पुल से खड्ड में छलांग लगा दी है।
इसके बाद वह स्थानीय लोगों के साथ युवतियों को ढूंढने में जुट गया। रात के समय केवल एक युवती का शव बरामद हो पाया था। दूसरी युवती की तलाश के लिए अभियान देर रात तक जारी रहा और आज सुबह उसका शव भी बरामद कर लिया गया।
स्थानीय निवासी ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के ऊपर ऊंची रेलिंग लगाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।