मोदी के जन्मदिन पर गाजियाबाद में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन
गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जान सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष के तहत सेवा संकल्प अभिजन के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई और इसके बाद ब्लड डोनेट अभियान चलाया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को फल भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा एसडीएम सदर, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य और यशोदा मेडिसिटी के सीएमडी डॉक्टर पी एन अरोड़ा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
यह आयोजन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया था।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।