प्रतापगढ़ के कालाकांकर में 120 घर जलमग्न, नाला जाम से ग्रामीणों में त्राहि-त्राहि
लगातार हो रही बारिश ने प्रतापगढ़ के कालाकांकर ब्लॉक इलाके में बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। ग्राम पंचायत कडरौ के राजा का पुरवा गांव में करीब 120 घर जलमग्न हो गए हैं।
लगातार हो रही बारिश ने प्रतापगढ़ के कालाकांकर ब्लॉक इलाके में बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। ग्राम पंचायत कडरौ के राजा का पुरवा गांव में करीब 120 घर जलमग्न हो गए हैं।
नाला जाम होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण कई परिवारों के घरों के आसपास पानी जमा है। कच्चे मकानों में रहने वाले ग्रामीणों को मकान गिरने और किसी हादसे की आशंका सता रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के बावजूद पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं की गई है। नाला जाम होने से पानी गांव में ही जमा होता जा रहा है।
इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले की तुरंत सफाई कराकर पानी की निकासी कराने और जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की मांग की है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।