बहराइच के सरयू घाट पर बारिश में देर रात तक गणेश विसर्जन
बहराइच शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक जारी रहा। सरयू घाट पर भारी बरसात के बीच भी गणेश भक्तों का उत्साह साफ देखने को मिला।
बहराइच शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक जारी रहा। सरयू घाट पर भारी बरसात के बीच भी गणेश भक्तों का उत्साह साफ देखने को मिला। बारिश के बावजूद लोग भगवान गणेश की विदाई में शामिल रहे और घाट पर माहौल भक्ति से भरा रहा।
शहर के ब्रह्मणीपुरा ब्रह्मांड के अधिकारी कमेटी ने गाजे-बाजे के साथ नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी। इस दौरान “गणपति बप्पा मौर्या अगले बरस तू जल्दी आ” के उदघोष से शहर गूंज उठा।
ब्राह्मणीपुरा, काजीपुरा, गुदड़ी, किला, घसियारीपुरा, काजीकटरा, नवागढ़ी, मेडिकल कालेज, बक्शीपुरा, गुल्लाबीर कालोनी, बशीरगंज धोबी टोला जैसे इलाकों से देर रात दर्जनों प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन हुआ। शहर में चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
इंदौर में 13 से 16 नवंबर तक छठ महापर्व, तैयारियां शुरू
- 5
बहराइच में खाताधारकों के पैसे गबन के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।