मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Accident General अमेठी

अयोध्या हाइवे पर आटो गड्डे में गिरा, बाइक से टक्कर बचाते हुए कई घायल

अमेठी के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में अयोध्या नेशनल हाइवे पर अलीनगर के पास एक बड़ा हादसा हो गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
अयोध्या हाइवे पर आटो गड्डे में गिरा, बाइक से टक्कर बचाते हुए कई घायल
Image credit: News Darpan Team

अमेठी के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में अयोध्या नेशनल हाइवे पर अलीनगर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक आटो गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हाइवे किनारे बने गड्डे में जा गिरा। इस सड़क दुर्घटना में आटो में सवार कई लोग घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक आटो में सवार लोग कुमारगंज की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से गलत साइड में तेज रफ्तार बाइक आती दिखाई दी। बाइक सवार से टक्कर बचाने की कोशिश में आटो चालक ने गाड़ी को साइड में मोड़ा और आटो सीधे हाइवे किनारे बने गड्डे में जा गिरा। हादसे के बाद घायल यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

गांव के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में सभी लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अयोध्या नेशनल हाइवे पर अलीनगर के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर गलत साइड में आने वाले वाहनों की वजह से अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। इस बार आटो चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया, वरना बाइक से सीधी टक्कर में और भी गंभीर नुकसान हो सकता था।

#ayodhya highway#अमेठी#आटो हादसा#घायल#सड़क हादसा

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।