अमेठी के नए डीएम शशांक चौधरी पदभार संभालते ही एक्शन मोड में
अमेठी में नवागत जिलाधिकारी शंशाक चौधरी पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड़ में नजर आए।
अमेठी में नवागत जिलाधिकारी शंशाक चौधरी पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड़ में नजर आए। मीडिया से रू-ब-रू होने के बाद डीएम शंशाक चौधरी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और वहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी देखकर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल परिसर में ओपीडी, डायलिसिस सेंटर और पैथालॉजी सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों से भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल चाल जाना गया।
जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को सख्त हिदायत दी। बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मिलने वाले एन एचएम फंड को लेकर भी जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने साफ कहा कि उनके द्वारा दूसरी बार जब भी निरीक्षण किया जाएगा, तब सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए। इसी को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अमेठी के नए डीएम शशांक चौधरी ने पदभार संभालने के बाद क्या किया?
पदभार संभालने के बाद डीएम शशांक चौधरी एक्शन मोड में दिखे और मीडिया से बातचीत के बाद जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
डीएम ने जिला अस्पताल में किन जगहों का निरीक्षण किया?
उन्होंने अस्पताल परिसर में OPD, डायलिसिस सेंटर और पैथालॉजी सेंटर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अस्पताल में गंदगी देखकर डीएम ने क्या कहा?
अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाएं सुधारने की सख्त हिदायत दी।
डीएम ने CMO और CMS को क्या निर्देश दिए?
डीएम ने CMO और CMS को बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने और NHM फंड से जुड़े काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने अगले निरीक्षण को लेकर क्या चेतावनी दी?
डीएम ने साफ कहा कि जब वह दूसरी बार निरीक्षण करेंगे, तब अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलनी चाहिए।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।