अमेठी में 3 चोरी की बाइक संग 3 वाहन चोर गिरफ्तार
अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पीपरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिलों के साथ 3 अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पीपरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिलों के साथ 3 अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी सुल्तानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदल देते थे या उसे हटा देते थे। इसके बाद चोरी की बाइक को छिपाकर रखते थे।
पूछताछ में मुसाफिरखाना, प्रतापगढ़ और बंधुआकला क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप यादव उर्फ सुल्तानी, रामजतन यादव उर्फ बब्लू और अंकित यादव शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप यादव का पहले भी कई मुकदमों में आपराधिक इतिहास सामने आया है। पीपरपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।