मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National General रायबरेली

अखिलेश यादव का रायबरेली दौरा कल

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 24 सितम्बर को रायबरेली पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह यहां 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कराए गए पीडीए रथ से आएंगे।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
अखिलेश यादव का रायबरेली दौरा कल
Image credit: News Darpan Team

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 24 सितम्बर को रायबरेली पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह यहां 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कराए गए पीडीए रथ से आएंगे। उनके इस दौरे को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि रायबरेली को सर्वाधिक सपा विधायक वाला जिला बताया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव करीब 3:00 बजे जीआईसी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की तैयारी की गई है। सपा की ओर से उनके स्वागत की तैयारी भी पूरी बताई जा रही है।

रायबरेली में बीती 17 तारीख को समाजवादी छात्रसभा और एबीवीपी के बीच मारपीट और हंगामा हो गया था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं पर धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इसी मामले में सपा विधायक राहुल लोधी के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की करने का वीडियो भी सामने आया था।

इस घटना के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सार्वजनिक मंच से इसकी आलोचना की थी। उन्होंने रायबरेली आकर राहुल लोधी के घर चाय पीने की बात भी कही थी। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव उसी वचन को निभाने रायबरेली पहुंच रहे हैं।

सरेनी विधानसभा क्षेत्र के सपा के वरिष्ठ नेता मनीष देवपाल ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि करीब 500 कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।