News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Uttar Pradesh Press note नोएडा

ग्रेटर नोएडा कोर्ट की लाइब्रेरी में तोड़फोड़, वकीलों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बने जनपद दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय की अस्थायी लाइब्रेरी हॉल में बनाए गए अधिवक्ताओं के केबिन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है।

ग्रेटर नोएडा कोर्ट की लाइब्रेरी में तोड़फोड़, वकीलों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला
Image credit: News Darpan Team

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बने जनपद दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय की अस्थायी लाइब्रेरी हॉल में बनाए गए अधिवक्ताओं के केबिन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। इस मामले को लेकर गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाते हुए आम सभा की बैठक बुलाई और कई अहम फैसले लिए।

बार एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, लाइब्रेरी हॉल में बनाए गए केबिनों को करीब 30 से 35 अधिवक्ताओं ने तोड़फोड़ कर दिया। इस घटना के बाद 15 सितंबर को बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक आयोजित की गई।

आम सभा में सर्वसम्मति से तोड़फोड़ में शामिल अधिवक्ताओं के आचरण और कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि आगामी बार चुनाव में तोड़फोड़ में शामिल अधिवक्ताओं की उम्मीदवारी की पात्रता पर निर्णय लेने के लिए एक अनुशासनात्मक कमेटी का गठन किया जाएगा।

इसके अलावा लाइब्रेरी हॉल में हुई तोड़फोड़ से जो नुकसान हुआ है, उसका पूरा आकलन किया जाएगा और उसकी भरपाई को लेकर भी फैसला लिया जाएगा। बार एसोसिएशन ने इस पूरे मामले में कड़ा रुख अपनाया है।

फिलहाल सूरजपुर स्थित न्यायालय परिसर में शांति व्यवस्था कायम बनी हुई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रेटर नोएडा के कोर्ट की लाइब्रेरी में क्या हुआ?

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बने जनपद दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय की अस्थायी लाइब्रेरी हॉल में करीब 30 से 35 अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं के केबिनों को तोड़फोड़ कर दिया।

इस घटना के बाद बार एसोसिएशन ने क्या कदम उठाए?

बार एसोसिएशन ने 15 सितंबर को आम सभा की बैठक बुलाई। इसमें तोड़फोड़ में शामिल अधिवक्ताओं की कड़ी निंदा की गई और निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

आने वाले बार चुनावों में तोड़फोड़ करने वाले वकीलों के साथ क्या होगा?

बार एसोसिएशन ने एक अनुशासनात्मक कमेटी बनाने का फैसला किया है जो आगामी बार चुनाव में तोड़फोड़ में शामिल अधिवक्ताओं की उम्मीदवारी की पात्रता पर निर्णय लेगी।

लाइब्रेरी को हुए नुकसान का क्या होगा?

लाइब्रेरी हॉल में हुई तोड़फोड़ से हुए नुकसान का पूरा आकलन किया जाएगा और उसकी भरपाई को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।

#bar association#greater noida#vandalism#न्यायालय

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।