एडवोकेट राकेश कुमार सैनी ने खतौली में ग्रामीणों से की जनसंपर्क
मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा क्षेत्र में मिशन-2027 को लेकर संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है।
मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा क्षेत्र में मिशन-2027 को लेकर संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में भावी संभावित प्रत्याशी एडवोकेट राकेश कुमार सैनी देर शाम गांव घासीपुरा पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की।
एडवोकेट राकेश कुमार सैनी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
राकेश कुमार सैनी ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए लगातार कोशिश करना ही उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों के बीच एडवोकेट राकेश कुमार सैनी की सहजता, सरल व्यवहार और सभी को साथ लेकर चलने की सोच की खूब चर्चा हुई।
लोगों ने उनके मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र के प्रति सक्रियता की सराहना करते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों में राकेश कुमार सैनी के प्रति उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें वोट, समर्थन और सहयोग देने का पूर्ण आश्वासन दिया। समर्थकों का कहना था कि राकेश कुमार सैनी लगातार जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी पकड़ और लोकप्रियता लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।
घासीपुरा में देर शाम हुआ यह जनसंपर्क कार्यक्रम आपसी संवाद और आत्मीय मुलाकात का केंद्र बना रहा। राकेश कुमार सैनी ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी आवाज बनने की कोशिश करते रहेंगे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।