News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
National Press note औरैया

एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग रोकने की मांग, 97वां ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा

ककोर। एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोके जाने की मांग को लेकर जन जागरण समिति औरैया ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपना 97वां ज्ञापन जिला मुख्यालय ककोर पर सौंपा।

एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग रोकने की मांग, 97वां ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा
Image credit: News Darpan Team

ककोर। एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोके जाने की मांग को लेकर जन जागरण समिति औरैया ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपना 97वां ज्ञापन जिला मुख्यालय ककोर पर सौंपा। यह ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश चन्द्र मौर्य को दिया गया। समिति लगातार 97 महीने से इस मुद्दे पर ज्ञापन देती आ रही है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत लिखाए गए फर्जी मुकदमों की जांच कराए जाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन में फर्जी मुकदमा लिखा कर प्राप्त की गई सरकारी धनराशि की वसूली कराए जाने की मांग भी शामिल है।

जन जागरण समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि जन जागरण समिति औरैया द्वारा लगातार 97 महीने से ज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे माननीय द्वारा संवैधानिक तरीके से दिए जा रहे ज्ञापनों पर कोई कार्रवाई न किया जाना उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। महेश पांडे ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए कलंक है।

महेश पांडे ने बताया कि 19 दिसंबर 2026 को 100वां ज्ञापन देने से पूर्व 12 दिसंबर से 19 दिसंबर तक जिला मुख्यालय ककोर पर रोजाना सत्याग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सत्याग्रह में जनपद के समस्त जागरूक नागरिकों की राय के आधार पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि तब तक एससी एसटी एक्ट में इसका दुरुपयोग रोके जाने के लिए संशोधन नहीं हो जाता, तब तक हर महीने माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया जाता रहेगा।

इसके अतिरिक्त माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करने वाले लड़के और लड़कियों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष किए जाने की मांग को लेकर भी एक अलग ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनिवार्य सहमति किये जाने की मांग भी की गई है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित 47वां ज्ञापन था।

ज्ञापन देते समय महेश पांडे, प्रवीण पालीवाल, गिरीश तिवारी, श्याम बाबू शर्मा, गिरीश सिकरवार, भानु प्रकाश केवट, श्याम मनोहर, सुरेश चन्द, सतीश चंद्र द्विवेदी, वीर नारायण पाल, रामचंद्र पाल, शिवकांत दुबे, राजेश पांडे, अरुण पांडे, एडवोकेट रामबाबू भदोरिया, दीवान सिंह भदोरिया, रविंद्र प्रताप सिंह गौर, विकास अग्निहोत्री, पीएन अवस्थी, मिलन चौबे, संतोष सिंह सेंगर, राहुल कुमार दीक्षित, गंगा चरण, सविता, नाथूराम तिवारी, सर्वेश कुमार दीक्षित, सुधीर तिवारी, बदन सिंह बघेल, अरुण कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जन जागरण समिति ने राष्ट्रपति को क्या ज्ञापन सौंपा?

जन जागरण समिति औरैया ने राष्ट्रपति को अपना 97वां ज्ञापन सौंपा है। इसमें एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने की मांग की गई है। साथ ही इस एक्ट के तहत दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच और सरकारी धनराशि की वसूली की मांग भी की गई है।

समिति कितने महीने से ये ज्ञापन दे रही है?

जन जागरण समिति लगातार 97 महीने से इस मुद्दे पर ज्ञापन दिया जा रहा है। संयोजक महेश पांडे के अनुसार 19 दिसंबर 2026 को 100वां ज्ञापन दिया जाएगा।

100वें ज्ञापन से पहले क्या योजना है?

100वां ज्ञापन देने से पहले 12 दिसंबर से 19 दिसंबर तक जिला मुख्यालय ककोर पर रोजाना सत्याग्रह किया जाएगा। इस सत्याग्रह में जनपद के सभी जागरूक नागरिकों की राय के आधार पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

प्रेम विवाह से संबंधित क्या मांग की गई है?

एक अलग ज्ञापन में माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करने वाले लड़के और लड़कियों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष करने की मांग की गई है। इसमें प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनिवार्य सहमति की भी मांग शामिल है।

#abuse#satyagraha#एससी-एसटी एक्ट#औरैया#ज्ञापन

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।