विषैला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक की मौत, प्रेम-प्रसंग की चर्चा
प्रतापगढ़ में विषैला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पट्टी नगर पंचायत के कुम्हिया वार्ड निवासी 22 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ किशन के रूप में हुई है।
प्रतापगढ़ में विषैला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पट्टी नगर पंचायत के कुम्हिया वार्ड निवासी 22 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ किशन के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार को अज्ञात कारणों से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहरीला पदार्थ खाने के बाद कृष्ण कुमार उर्फ किशन की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए पहले जिला अस्पताल रेफर किया। इसके बाद उसे प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रेम-प्रसंग को लेकर चर्चा है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया गया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बृहस्पतिवार सुबह शव को अंतिम संस्कार के लिए इब्राहिमपुर घाट ले गए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।