श्रावस्ती में स्कूल छात्र की पिकअप से टक्कर में मौत, चालक फरार
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली इलाके के गांव अकबरपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के छात्र की मौत हो गई।
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली इलाके के गांव अकबरपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के छात्र की मौत हो गई। 10 साल का गुलफाम पुत्र सलीम मध्याह्न अवकाश के दौरान स्कूल से बाहर निकला था, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
गुलफाम भिनगा के गांव अकबरपुर का रहने वाला था और प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में कक्षा पांच में पढ़ता था। गुरुवार को मध्याह्न अवकाश के दौरान जब वह विद्यालय परिसर से बाहर निकला तो गांव के अंदर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विद्यालय सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना करने वाली पिकअप में मवेशी लदे थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पास स्थित विवेक मिश्रा के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने की संभावना है। पुलिस कैमरे की फुटेज खंगालकर फरार वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
मृतक गुलफाम का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। उसके पिता सलीम मुंबई में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दो भाई और दो बहनों में वह सबसे छोटा था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रावस्ती में यह हादसा कहां और कब हुआ?
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली इलाके के गांव अकबरपुर में गुरुवार को एक पिकअप ने 10 साल के स्कूल छात्र गुलफाम को टक्कर मार दी। यह घटना स्कूल के मध्याह्न अवकाश के समय हुई।
घायल छात्र के साथ क्या हुआ?
गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद पिकअप चालक ने क्या किया?
हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप में मवेशी भी लदे थे।
पुलिस को पिकअप की पहचान में कैसे मदद मिल सकती है?
ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के पास विवेक मिश्रा के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने की संभावना है। पुलिस कैमरे की फुटेज से फरार वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।
गुलफाम का परिवार कैसा था?
गुलफाम का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था। उसके पिता सलीम मुंबई में मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।