अमेठी में नमाज के बाद युवक पर दबंगों का हमला, हालत गंभीर
अमेठी के कोतवाली इलाके में नमाज पढ़कर लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। यह घटना मुंशीगंज रोड पर स्थित चंदूल आरा मशीन के पास की है। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
अमेठी के कोतवाली इलाके में नमाज पढ़कर लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। यह घटना मुंशीगंज रोड पर स्थित चंदूल आरा मशीन के पास की है।
हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन रो रो कर बुरे हाल में हैं।
राहगीरों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमेठी में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, जिसकी वजह से दबंग दिन दहाड़े हमले करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।