News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
National Breaking news शहडोल

महिला को थाने से न्याय न मिला तो 120 किलोमीटर चलकर एसपी ऑफिस पहुंची

शहडोल: थाने से इंसाफ नहीं मिला तो महिला 120 किलोमीटर दूर एसपी ऑफिस पहुंची शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र की एक महिला को जब थाने की चौखट पर न्याय की उम्मीद टूट गई, तो उसने 120 किलोमीटर का सफर तय कर

महिला को थाने से न्याय न मिला तो 120 किलोमीटर चलकर एसपी ऑफिस पहुंची
Image credit: News Darpan Team

शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र की एक महिला को जब थाने की चौखट पर न्याय की उम्मीद टूट गई, तो उसने 120 किलोमीटर का सफर तय कर एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट, अश्लील हरकतें और कपड़े फाड़ने का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम चचाई के भुइया बाबा टोला निवासी संगीता नामदेव ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी भूरा पाल उनके घर में घुस आया और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। जब उन्होंने विरोध किया तो भूरा पाल ने उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।

संगीता नामदेव की 58 वर्षीय सास सोमवती बीच-बचाव करने के लिए पहुंचीं, तो भूरा पाल ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। आरोप है कि भूरा पाल ने सोमवती को जमीन पर पटककर मारपीट की, जिससे उनके माथे पर गंभीर चोट आई और अस्पताल में टांके लगाने पड़े।

पीड़िता ने मामले की शिकायत देवलोंद थाने में की, लेकिन पुलिस ने इन गंभीर आरोपों पर FIR दर्ज करने के बजाय सिर्फ NCR दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। जब थाने से कोई राहत नहीं मिली, तो निराश महिला 120 किलोमीटर का सफर तय करके एसपी कार्यालय शहडोल पहुंच गई।

अब संगीता नामदेव ने एसपी से गुहार लगाते हुए आरोपी भूरा पाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला को 120 किलोमीटर चलकर एसपी ऑफिस क्यों जाना पड़ा?

शहडोल के देवलोंद थाने में महिला ने घर में घुसकर मारपीट और अश्लील हरकतों की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने की बजाय सिर्फ NCR दर्ज कर दिया। न्याय न मिलने से निराश होकर महिला को एसपी कार्यालय तक जाना पड़ा।

पीड़िता के ऊपर क्या-क्या आरोप हैं?

पीड़िता संगीता नामदेव का आरोप है कि पड़ोसी भूरा पाल घर में घुस आया, उससे मारपीट की और कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। जब उसकी सास बीच-बचाव के लिए आईं तो उन्हें भी पीटा गया।

महिला की सास को क्या चोटें आईं?

58 साल की सास सोमवती को भूरा पाल ने जमीन पर पटककर मारा। इससे उनके माथे पर गंभीर चोट आई और अस्पताल में टांके लगवाने पड़े।

महिला एसपी से क्या मांग कर रही है?

पीड़िता ने एसपी से आरोपी भूरा पाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।