मिर्जापुर में पिता के सामने युवती ने गंगा में छलांग लगाई, तलाश जारी
मिर्जापुर के कछवां थाना इलाके के भटौली पुल पर गुरुवार दोपहर एक युवती ने अपने पिता के सामने ही गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवती के नदी में कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिर्जापुर के कछवां थाना इलाके के भटौली पुल पर गुरुवार दोपहर एक युवती ने अपने पिता के सामने ही गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवती के नदी में कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि युवती किसी बात को लेकर मां की डांट से नाराज थी। इसके बाद वह घर से निकल गई। बेटी के घर से जाने के बाद पिता भी उसका पीछा करते हुए भटौली पुल तक पहुंचे। पिता ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उनकी आंखों के सामने ही गंगा में छलांग लगा गई।
घटना की सूचना मिलते ही कछवां पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कराई। SDRF टीम और लोकल गोताखोरों की मदद से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही भटौली पुल पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच के साथ ही लापता युवती की तलाश में जुटी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।