मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Uttar Pradesh Breaking news श्रावस्ती

पति के दूसरी महिला से संबंध पर शक कर महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में रविवार को एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की सांसें अटका दीं।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
पति के दूसरी महिला से संबंध पर शक कर महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी
Image credit: News Darpan Team

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में रविवार को एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की सांसें अटका दीं। पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का शक करने वाली एक महिला गुस्से में मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। घटना इकौना थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास की है।

कंजड़वा गांव की रहने वाली नीतू नाम की महिला का अपने पति के साथ किसी दूसरी महिला से संबंध होने के शक को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद से नाराज महिला अकबरपुर गांव के पास पहुंची और देखते ही देखते मोबाइल टावर पर चढ़ने लगी।

टावर के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर किसी की नजर टावर के ऊपर थी क्योंकि जरा सी चूक महिला की जान पर भारी पड़ सकती थी। ऊपर टावर पर महिला का हाईवोल्टेज हंगामा जारी था और महिला हंगामा करने लगी।

मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी महिला को सुरक्षित नीचे उतारना। पुलिस ने महिला को नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का सिलसिला शुरू किया।

काफी देर तक पुलिस ने महिला से बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश करती रही। कड़ी मशक्कत और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार पुलिस महिला को नीचे उतारने में कामयाब हुई। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

महिला के नीचे आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल इकौना की इस घटना में राहत की बात ये रही कि पुलिस की समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

लेकिन इस घटना ने श्रावस्ती में एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। इस घटना के साथ ही श्रावस्ती में टावर और पानी की टंकियों पर चढ़कर विरोध जताने की घटनाओं को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। आखिर टावर और पानी की टंकियां लोगों के विरोध और हंगामे का जरिया क्यों बनती जा रही हैं, यह सवाल अहम हो गया है।

कभी पारिवारिक विवाद तो कभी किसी मांग को लेकर विरोध और कभी प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए लोग ऊंचाई का सहारा लेते नजर आते हैं। अब सवाल सिर्फ इस घटना का नहीं है।

सवाल ये है कि क्या टावर और पानी की टंकियां लोगों के लिए अपनी नाराजगी जाहिर करने का नया मंच बनती जा रही हैं? और अगर ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं तो इन ऊंचे ढांचों की सुरक्षा और लोगों की जान बचाने के लिए प्रशासन के पास क्या ठोस रणनीति है, यह भी एक बड़ा सवाल बन गया है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।