News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
National General संभल

अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन ने खनन अधिकारी को ज्ञापन सौपा

संभल/बहजोई में अवैध मिट्टी खनन और व्यापारियों के कथित उत्पीड़न को लेकर ग्रामीणों और व्यापारी संगठन ने खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

*अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन ने खनन अधिकारी को ज्ञापन सौपा*
Image credit: News Darpan Team

संभल/बहजोई में अवैध मिट्टी खनन और व्यापारियों के कथित उत्पीड़न को लेकर ग्रामीणों और व्यापारी संगठन ने खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर के नेतृत्व में व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल खनन अधिकारी से मिला और जनपद संभल में मिट्टी खनन से जुड़ी समस्याओं को उठाया।

व्यापारियों ने खनन अधिकारी से कहा कि जनपद संभल में मिट्टी के खनन में सक्रिय सिंडिकेट ने आम जनता और व्यापारियों की कमर तोड़ रखी है। उनका आरोप है कि परमिशन के नाम पर नियमों को अनदेखा किया जा रहा है और लोगों से मनमाने पैसे लिए जा रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि यह लोग “100 की मिट्टी ₹500में” डाल रहे हैं, जिससे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस वजह से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और उन्हें परमिशन धारकों को अत्यधिक रुपए देने के लिए विवश होना पड़ता है। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे लोग मौजूद सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।

व्यापारियों के मुताबिक जनपद संभल की सभी तहसीलों में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ की ओर से व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन सही मूल्य पर मिट्टी उपलब्ध न होने से आम जनमानस के साथ-साथ व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि मिट्टी महंगी मिलने और मनमानी वसूली की वजह से फैक्ट्रियों और मकान निर्माण के कार्य में बाधा बन रही है। व्यापारियों ने बताया कि कई काम रुक गए हैं। उन्होंने खनन अधिकारी से मांग की कि ऐसी समस्याओं के निदान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि जनता के साथ-साथ व्यापारियों को भी राहत मिल सके और जनपद संभल विकास की ओर आगे बढ़ सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता, नमन शर्मा, अभय कुमार, मोहम्मद सद्दाम चिश्ती, वेद प्रकाश, चेतराम, राजपाल, राम सिंह, सूरज कुमार, जाफर हुसैन सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संभल में ग्रामीणों और व्यापारियों ने किस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा?

ग्रामीणों और व्यापारी संगठन ने अवैध मिट्टी खनन और व्यापारियों के कथित उत्पीड़न को लेकर खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों ने मिट्टी खनन को लेकर क्या आरोप लगाए?

व्यापारियों का आरोप है कि मिट्टी खनन में सक्रिय सिंडिकेट परमिशन के नाम पर नियमों को नजरअंदाज कर रहा है और लोगों से मनमाने पैसे वसूल रहा है।

महंगी मिट्टी से क्या परेशानी हो रही है?

व्यापारियों के मुताबिक महंगी मिट्टी और मनमानी वसूली की वजह से फैक्ट्रियों और मकान निर्माण के काम में रुकावट आ रही है और कई काम रुक गए हैं।

ज्ञापन में खनन अधिकारी से क्या मांग की गई?

खनन अधिकारी से मांग की गई कि इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में कौन-कौन शामिल थे?

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम ग्रोवर के नेतृत्व में व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल, शाह आलम मंसूरी, सागर गुप्ता, नमन शर्मा, अभय कुमार, मोहम्मद सद्दाम चिश्ती और कई व्यापारी शामिल थे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।