मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious Official source बहराइच

गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बहराइच शहर में देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Image credit: News Darpan Team

बहराइच शहर में देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र में स्थापित प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और भीड़भाड़ की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।