लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से रायबरेली के गांव का पुल डूबा, खेतों का रास्ता बंद
रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से झाबर हरदो पट्टी गांव के पास बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इस वजह से खेतों की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से झाबर हरदो पट्टी गांव के पास बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इस वजह से खेतों की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
गांव के बगल से लोन नदी निकली है। खेतों को आने-जाने के लिए नदी पर पुल बना है। पानी अधिक होने के कारण पुल डूब गया है और रास्ता बाधित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों तक पहुंचने के लिए यही मुख्य रास्ता है। पानी अधिक होने से वे खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं। नदी में पानी बढ़ने से इलाके के लोगों को अपने खेतों तक जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।