मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note प्रतापगढ़

समाजवादी सांसद का जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया

प्रतापगढ़ के चिलबिला इलाके में स्थित वृद्धाश्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
समाजवादी सांसद का जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ के चिलबिला इलाके में स्थित वृद्धाश्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया और वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच फल भी बांटे।

यह कार्यक्रम सांसद मीडिया प्रभारी और प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा वकार अहमद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान पार्टी के लोगों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ वक्त बिताया और उनके प्रति अपनापन और आत्मीयता का भाव भी जताया।

कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी साथियों ने कहा कि जन्मदिन जैसे मौकों को जरूरतमंद और बुजुर्गों के बीच मनाना सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का सार्थक प्रयास है।

इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, डॉ. एजाज अहमद, जिला सचिव सराफत उल्ला, सभासद तबारक हुसैन, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष अजय प्रताप यादव, नगर महासचिव विकास यादव, नगर उपाध्यक्ष राजीव विश्वकर्मा, नगर सचिव विजय गौतम, नगर सचिव कामिल हुसैन, नगर उपाध्यक्ष मो. रईस, अबुल हसन शाह समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।