News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Politics General उत्तर प्रदेश

मोदी के जन्मदिन पर कलाम प्रतिमा पर 101 दीप जलाकर सेवा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश की तरफ से सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मोदी के जन्मदिन पर कलाम प्रतिमा पर 101 दीप जलाकर सेवा कार्यक्रम
Image credit: News Darpan Team

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश की तरफ से सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मरीजों की सेवा के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा पर 101 दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोती कॉलोनी, अलीनगर समेत कई अन्य जगहों पर मरीजों और उनके तीमारदारों को फल बांटे गए। इस दौरान सेवा के जरिए सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा और सोसायटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरैशी ने खुद मरीजों और तीमारदारों को फल बांटे।

इसके बाद नगर पालिका परिषद हापुड़ और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्टेचू प्रतिमा पर आशीर्वाद के 101 दीप जलाए गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी की 101 साल की उम्र की कामना और प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। दीप जलाने के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल देशभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश से गूंज उठा।

इस मौके पर डॉ. राकेश यादव, डॉ. शुभम राठौड़, डॉ. सत्येंद्र चौहान, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार, अवर अभियंता त्रिलोकी नाथ यादव, उप निरीक्षक आशुतोश रावत, अखिलेश कुमार, सागर, दिलीप कुमार, संदीप, अनुज, मोहम्मद अहमद, गौरव, संजीव कुमार, आरिफ त्यागी, रहीसुद्दीन सैफी, अशरफ कुरैशी, अरशद ताहिर सैफी, सुदेश कुमार, डॉ. असद सिद्दीकी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर क्या कार्यक्रम आयोजित किए गए?

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश की तरफ से सेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मरीजों को फल बांटे गए और डॉ. कलाम की प्रतिमा पर 101 दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई।

कलाम की प्रतिमा पर 101 दीप क्यों जलाए गए?

101 दीप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 101 साल की उम्र की कामना और प्रार्थना के लिए जलाए गए थे। यह नगर पालिका परिषद हापुड़ और सोसायटी की तरफ से किया गया।

मरीजों को कहाँ-कहाँ फल बांटे गए?

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोती कॉलोनी, अलीनगर समेत कई अन्य जगहों पर मरीजों और उनके तीमारदारों को फल बांटे गए।

इस कार्यक्रम के माध्यम से क्या संदेश दिया गया?

इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा के जरिए सामाजिक एकता, देशभक्ति और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

#hapur#डॉ अब्दुल कलाम#सामाजिक सरोकार#सेवा कार्यक्रम#स्वास्थ्य सेवा

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।