शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला, बोले- 'असली सनातनी नहीं, ढोंग करते हैं'
कानपुर देहात के सुनवर्षा गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की।
कानपुर देहात के सुनवर्षा गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।
संजय निषाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा, “राशन नहीं, शासन चाहिए, दूसरी पार्टी का दरवाजा खटखटाना उनका निर्णय।” संजय निषाद को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा, “यह पार्टी की रणनीति है, अभी कुछ नहीं बता सकते।”
भाजपा पर हमला करते हुए शिवपाल यादव ने कहा, “भाजपा वाले असली सनातनी नहीं, सिर्फ ढोंग करते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बेईमानी और भ्रष्टाचार करने वाले लोग भगवान राम के मंदिर तक में चोरी कर चुके हैं।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के बयान पर शिवपाल यादव ने कहा, “हम सेक्युलर हैं और पीडीए के रास्ते पर चल रहे हैं।” अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा, “सभी राजनीतिक दलों को बैठक करने का अधिकार, आजम खान पर दिए जा रहे बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।”
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
शिवपाल यादव ने भाजपा के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले असली सनातनी नहीं हैं और सिर्फ ढोंग करते हैं।
शिवपाल यादव ने बेईमानी और भ्रष्टाचार को लेकर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने आरोप लगाया कि बेईमानी और भ्रष्टाचार करने वाले लोग भगवान राम के मंदिर तक में चोरी कर चुके हैं।
संजय निषाद को समाजवादी पार्टी में शामिल करने पर शिवपाल यादव ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि यह पार्टी की रणनीति है और अभी कुछ नहीं बता सकते।
शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के रास्ते के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सेक्युलर है और पीडीए के रास्ते पर चल रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
शामली में परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप, दो महिलाएं गंभीर
- 2
54वें विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, काजल बनीं महिला केसरी और …
- 3
श्रावस्ती में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के बदले प्रभार
- 4
हाथरस के ऐहन गांव में ठाकुर जी मेले पर सजा कुश्ती दंगल
- 5
महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है शहडोल का शमी वृक्ष
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।