मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National General शामली

शामली में ट्रैफिक पुलिस नदारद, होमगार्डों के भरोसे यातायात व्यवस्था

शामली में बदहाल यातायात व्यवस्था से जाम शामली। जनपद शामली में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी होती नजर आ रही है। शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
शामली में ट्रैफिक पुलिस नदारद, होमगार्डों के भरोसे यातायात व्यवस्था
Image credit: News Darpan Team

शामली में बदहाल यातायात व्यवस्था से जाम

शामली। जनपद शामली में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी होती नजर आ रही है। शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में यातायात को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी चौराहों से नदारद दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह होमगार्डों के भरोसे छोड़ दी गई है।

जिन होमगार्डों पर यातायात सुचारू रखने की जिम्मेदारी है, उनमें से कुछ चौराहों पर एक कोने में बैठकर मोबाइल फोन चलाते नजर आते हैं। ऐसे में सड़कों पर लगने वाले जाम को खुलवाने और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने वाला कोई जिम्मेदार कर्मचारी दिखाई नहीं देता।

जाम के कारण शहर में आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहनों की लंबी कतारों के बीच लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों के भी जाम में फंसने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद यातायात पुलिस की सक्रियता धरातल पर नजर नहीं आ रही है। चौराहों और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन उनकी मौजूदगी दिखाई नहीं दे रही।

सवाल यह है कि जब शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है तो आखिर वे चौराहों से गायब क्यों हैं? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही?

अब देखना यह होगा कि यातायात विभाग के अधिकारी इस लापरवाही पर कब संज्ञान लेते हैं। जाम से जूझ रहे शहरवासियों को यातायात व्यवस्था में सुधार और राहत कब मिलती है, इस पर सभी की नजर है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।